![]() |
| पापा मेरे पापा |
शब्द नही मेरे पास बयां करने को पापा आप के लिए,
सारी खुशियाँ मिल सके मुझे, इसी कोशिश मे लगे रहते हो आप,
देख कर विश्वास मुझपर, करीब पाती हूँ मैं मंजिल अपनी,
शब्द नही मेरे पास बयां करने को पापा आप के लिए,
उंगली पकड़ कर सिखलाया चलना, हर क़दम पर दिया साथ मेरा,
आंसू भी मोती बन जाते मेरे, जब होते आप मेरे साथ ।
शब्द नही मेरे पास बयां करने को पापा आप के लिए,
सिखाये मायने संघर्ष और सफलताओं के,
बताया अंतर शिष्टाचार, मानवता और नैतिकता में।
शब्द नही मेरे पास बयां करने को पापा आप के लिए,
बिन बोले ही समझ जाते आप मेरी परेशानियाँ को,
डगमगा जाए कदम तो थाम लेते हो मेरा हाथ ।
शब्द नही मेरे पास बयां करने को पापा आप के लिए,
माँ है ताकत मेरी, आप हो गुरूर मेरा,
अभिभान है आपकी दी हुई परवरिश पर ।
शब्द नही मेरे पास बयां करने को पापा आप के लिए,
शौहरत है अधूरी आपके बिना,
मैं तो हूँ डाल उस वृक्ष की जिसको सींचा आपने
अपने खून-पसीने से ।
पापा मेरे पापा ॥

No comments:
Post a Comment